नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2012 के मामले का पी ओ गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2012 के मामले का पी ओ गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना इंदौरा के एक पुराने मामले में कार्यवाही करते हुए उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गईं l यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई हैl वर्मा ने बताया कि यह मामला एफ आई आर नं. 152/2012 दिनांक 23.05.2012, धारा 379 आईपीसी तथा धारा 41, 42 इंडियन फारेस्ट एक्ट , पुलिस थाना इंदौरा, जिला कांगड़ा से संबंधित है। उक्त मामले में आरोपी सुखविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मण्ड सनोअर, डाकघर सनोअर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), आयु लगभग 43 वर्ष को माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में उद्घघोषित अपराधी घोषित किया गया था। पिछले कल नूरपुर पुलिस की टीम द्धारा कार्यवाही करते हुए उक्त उद्घघोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जिला नूरपुर द्धारा फरार आरोपियों एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें