हिमाचल में विकास रुका, जनता त्रस्त — कांग्रेस सरकार पर बरसे विपिन सिंह परमार

 हिमाचल में विकास रुका, जनता त्रस्त — कांग्रेस सरकार पर बरसे विपिन सिंह परमार

सुलाह क्षेत्र की सभी कुहलों को तुरंत प्रभाव से सुचारू रूप से चलायें


विपिन सिंह परमार

पालमपुर/भवारना

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सुलाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की निकम्मी और जनविरोधी सरकार के कारण आज प्रदेश का किसान, युवा, कर्मचारी और आम नागरिक बुरी तरह परेशान है। सरकार के पास न कोई स्पष्ट नीति है और न ही जनता की समस्याओं को सुनने की इच्छा। सत्ता के अहंकार में डूबी यह सरकार पूरी तरह गूंगी और बहरी बन चुकी है। सुलाह विधानसभा क्षेत्र में आज कुहलों की बदहाल स्थिति ने किसानों को गहरी चिंता में डाल दिया है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।


विपिन सिंह परमार शुक्रवार को मनसिम्बल, रूमहेड़ और पुन्नर गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि सुलाह क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली दाई दी कुहल सहित कई पारंपरिक कुहलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इन कुहलों के सहारे हजारों किसानों की खेती होती है, लेकिन आज खेत सूखने की कगार पर हैं। किसान दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन पानी न मिलने के कारण उसकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि किसानों के साथ खुला अन्याय है। यदि सरकार तुरंत इन कुहलों को सुचारू रूप से चालू नहीं करती तो आने वाले समय में किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल झूठी गारंटी देने में व्यस्त है। चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज प्रदेश का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उनके साथ मजाक किया जा रहा है। 5-10 हजार रुपये की मामूली नौकरी के लिए युवाओं से 50-50 किलो की बोरियां उठवाई जा रही हैं। यह रोजगार नहीं बल्कि युवाओं का शोषण है।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार युवा अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस ने युवाओं को सुनहरे सपने दिखाए थे, लेकिन सत्ता में आते ही उन सपनों को चकनाचूर कर दिया। बेरोजगारों के साथ यह विश्वासघात हिमाचल का युवा कभी नहीं भूलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार और मुख्यमंत्री के दोस्त मस्त हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार अपने चहेतों को खुश करने में लगी हुई है। यही कारण है कि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम आदमी की आवाज कहीं भी नहीं सुनी जा रही।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह क्षेत्र में भवारना से विद्युत और जल शक्ति विभाग के दोनों अधीक्षण कार्यालय बंद कर दिए गए हैं, जिसका बदला क्षेत्र के हजारों लोग कांग्रेस सरकार से लेने वाले हैं। दूर-दराज के इलाकों से लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। यह फैसला पूरी तरह जनविरोधी है और सरकार की गलत नीतियों का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सुलाह क्षेत्र के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए गए थे। भवारना में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अस्पताल का निर्माण भाजपा सरकार ने शुरू किया था। आने वाले समय में इस अस्पताल में 15 से 20 डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और पूरे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा भवारना स्कूल भवन और साइंस ब्लॉक का निर्माण भी भाजपा सरकार की देन है, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिला है।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार सुलाह क्षेत्र की सभी कुहलों को तुरंत प्रभाव से सुचारू रूप से चलाए और किसानों की समस्याओं का समाधान करे। यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो किसान, मजदूर और आम जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग