पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
मंडी : अजय सूर्या /
जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के रहीधार गांव निवासी योगराज के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने आज शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें