चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित

चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में भक्तिमय होली उत्सव आयोजित


चंबा के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में होली के पावन अवसर पर कल सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा द्वारा उद्घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा के समस्त सनातनी परिवारों की ओर से मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान श्री लक्ष्मी नाथ जी को होली अर्पित कर उत्सव का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान  लता शर्मा एवं रोहित शर्मा की भजन मंडलियों द्वारा पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजन-संगीत में भाव-विभोर होकर भगवान के चरणों में गुलाल एवं पुष्प अर्पित करते रहे।

बाद में श्रद्धालुओं ने भगवान जी के समक्ष फूलों एवं गुलाल की होली खेली तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर मंडप में सतरंगी गुलाल की छटा बिखर गई, जिससे वातावरण अत्यंत मनोहारी एवं आध्यात्मिक दिखाई दिया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर विशेष रूप से ब्राह्मण सभा के प्रधान  अजितेश शर्मा सनातन धर्म सभा के प्रधान  सुरेश कुमार कश्मीरी सनातन धर्म के वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार महाजन डॉ राजेश सहगल  हेमेंद्र शर्मा जगमोहन शर्मा इत्यादि शामिल रहे


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग