यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत

 यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत



लोअर खैरा: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट के लोअर खैरा में होली के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उप-विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि लोअर खैरा में पिछले 11 वर्षों से निरंतर इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 10 टीमों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खेल मंत्री ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान होली मेला वॉलीबॉल टूर्नामेंट कमेटी के प्रधान राजीव भंगलिया व स्थानीय पूर्व प्रधान विनोद राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सिकंदर कुमार,कांग्रेस नेता ओपी धीमान सहित कमेटी सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से