प्रकाश चौधरी बने हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

 प्रकाश चौधरी बने हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार


नेरचौक : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल सहित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विनय कुमार और राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं नेताओं का धन्यवाद किया।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी बताया।

इसके साथ ही उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त