पुलिस जिला नूरपुर का नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिला स्तरीय नार्को बैठक का आयोजन

 पुलिस जिला नूरपुर का नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिला स्तरीय नार्को बैठक का आयोजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

 प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज पुलिस जिला नूरपुर के कार्यालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद् की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईl इस वैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा पुलिस जिला नूरपुर द्वारा की गई।बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी सी वर्मा पुलिस जिला नूरपुर व उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) नूरपुर व ज्वाली तथा फतेहपुर एवं इंदौरा व मंडल वन अधिकारी नूरपुर वन मंडल व चिकित्सा अधीक्षक व सिविल अस्पताल नूरपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.एन.टी.एफ कांगड़ा (धर्मशाला) व उप-मंडल पुलिस अधिकारी नूरपुर व ज्वाली एवं इंदौरा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी व फतेहपुर एवं इंदौरा प्राचार्य: राजकीय महाविद्यालय देहरी व नूरपुर, इंदौरा व नगरोटा सूरियां व पॉलिटेक्निक संस्थान रेहन एवं राजकीय आईटीआई नूरपुरबाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर, ज्वाली , फतेहपुर एवं इंदौराव ड्रग इंस्पेक्टर प्यार चंद ठाकुर नूरपुर व पुलिस जिला नूरपुर थाना प्रभारी पुलिस व जिला नूरपुर के सभी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र इत्यादि सभी विभागों के संबंधित अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे l बैठक को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध न केवल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि व्यावसायिक मात्रा के मामलों में उनकी चल-अचल संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।समाज के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के नई दिशा केंद्र के माध्यम से नशे की लत छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को उचित परामर्श देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने पर बल दिया।युवा शक्ति को इस सामाजिक बुराई से दूर रखने हेतु शिक्षा विभाग को खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों के आसपास स्थित दवा विक्रेताओं की नियमित एवं संयुक्त चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।अंत में आम जनता से ड्रग-फ्री हिमाचल ऐप एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (112) का उपयोग कर इस अभियान में अपना बहुमूल्य सहयोग देने की अपील की गईंl यह जानकारी एक प्रेस नोट मे पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग