सुंदरनगर में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, नशे के खिलाफ दिया सशक्त संदेश

 सुंदरनगर में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, नशे के खिलाफ दिया सशक्त संदेश


सुंदरनगर : अजय सूर्या /

 सुंदरनगर में आर्यनफिस्ट जिम (निशांत शर्मा) और सिटी टायर योकोहमा (हनी सिंह) के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें दीपक ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक शिवांश सोनी, नरसिंह कंपनी के शिवेन महाजन, कोकोस के अतुल गुप्ता, सीरियस के ईशान शर्मा, अवांद्रा टूर ऐंड ट्रैवल के अखिल शर्मा, बेलीज़ हाउस ऑफ मिरेकल की डॉ. शृंगारिका गुलेरिया तथा न्यूट्रिशन वैली के चेतन मेहता शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों एवं रेफरी ने अपनी भूमिका निभाई। इनमें निशांत चंदेल (राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पीआई रेफरी), विपिन जमवाल (राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, पावरलिफ्टिंग इंडिया), सागर कुमार (पीआई राज्य रेफरी), नरेश कुमार (एनपीसी व पीआई रेफरी, राष्ट्रीय खिलाड़ी) तथा तरुण सोनी (स्ट्रॉन्गमैन राष्ट्रीय खिलाड़ी) शामिल रहे।

प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर बालक वर्ग में हमीरपुर के खिलाड़ी सिद्धांत ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹21,000 का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। सीनियर बालिका वर्ग में आयरनफिस्ट की खिलाड़ी अमीशा विजेता रहीं, जबकि जूनियर बालक वर्ग में मंडी (जोगिंदरनगर) के उदय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा। आयोजकों ने बताया कि आर्यनफिस्ट जिम और सिटी टायर योकोहमा का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम समृतिका नेगी उपस्थित रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सुंदरनगर के एसडीएम अमर सिंह नेगी के विशेष सहयोग के लिए आयोजकों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त