28 मार्च से शुरु होगा पंचरुखी क्षेत्र का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सलयाणा छिंज मेला

 28 मार्च से शुरु होगा पंचरुखी क्षेत्र का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सलयाणा छिंज मेला


पंचरुखी

पंचरुखी क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध राज्य स्तरीय सलयाणा छिंज मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले का विधिवत शुभारंभ आगामी 28 मार्च को होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की जानकारी आज मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पालमपुर, डॉ. ओपी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार पंचरुखी अभिषेक भास्कर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


एसडीएम ने कहा कि मेले को इस वर्ष नए और आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। छिंज (कुश्ती) प्रतियोगिताओं को अधिक आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए पहली बार विजेता को मोटरबाइक पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाएगी। इसके अतिरिक्त विजेता को 51,000 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी। खेल प्रेमियों के लिए कुश्ती के साथ-साथ वॉलीबॉल, कबड्डी और विभिन्न मनोरंजक खेलों (फन गेम्स) का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है।


मेले के दौरान आयोजित होने वाली तीन सांस्कृतिक संध्याएं दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी। 30 मार्च प्रथम सांस्कृतिक संध्या को 'कांगड़ी नाइट' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें ईशांत भारद्वाज, संजीव दीक्षित और धीरज शर्मा जैसे कलाकारों सहित स्थानीय प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुति देंगी।

31 मार्च द्वितीय सांस्कृतिक संध्या एसी भारद्वाज और अनुज शर्मा जैसे विख्यात कलाकारों के सुरों से सजेगी।

1 अप्रैल तृतीय एवं अंतिम सांस्कृतिक समापन संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक काका और हास्य कलाकार भोटु शाह अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।


मेले का उद्घाटन 28 मार्च को प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा करेंगे। मेले के सफल समापन और अंतिम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एसडीएम पालमपुर ने जानकारी दी कि मेले में आने वाले जनसमूह की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसे शीघ्र ही मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस ऐतिहासिक उत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग