नगर परिषद नूरपुर में पूरक मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू, 28 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज करें
नगर परिषद नूरपुर में पूरक मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू, 28 मार्च तक दावे-आपत्तियां दर्ज करें
नूरपुर : विनय महाजन /
नगर परिषद नूरपुर के निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद नूरपुर की पूरक निर्वाचक नामावली के संशोधन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 01 अक्तूबर, 2025 को अर्हता तिथि माना गया है, जिसके अनुसार इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण के पात्र होंगे।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, संशोधन करवाने अथवा किसी नाम के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने के इच्छुक नागरिक 28 मार्च, 2026 तक संबंधित प्रपत्रों के माध्यम से अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 02 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।अरुण शर्मा ने यह भी बताया कि यदि किसी आवेदक को अपने दावे या आपत्ति के निर्णय के विरुद्ध अपील करनी हो, तो वह 10 अप्रैल 2026 तक अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है, जिनका निस्तारण 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत पूरक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समयसीमा का पालन करते हुए अपने दावे एवं आपत्तियां समय पर दर्ज कर इस प्रक्रिया में सहयोग करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें