डीम गांव में आगजनी पीड़ितों को मिली राहत, ‘नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट’ ने बढ़ाया मदद का हाथ

 डीम गांव में आगजनी पीड़ितों को मिली राहत, ‘नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट’ ने बढ़ाया मदद का हाथ


 शिमला : गायत्री गर्ग /

आज नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जुब्बल की पराली पंचायत के डीम गाँव में हाल ही में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  सुशील कदशोली  तथा युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक संजय बस्टा  ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने  देविन्दर बंटा  एवं  मोहिंदर बंटा  के निवास पर जाकर उनके दुःख में सहभागी बनते हुए गहरी संवेदना प्रकट की तथा इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का विश्वास दिलाया।

इस दौरान टीम द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्हें त्वरित राहत प्रदान की जा सके। इस अवसर पर कहा गया कि सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचाना संगठन की प्राथमिकता है और इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग