हमदर्द वही होता है जो दर्द का इलाज ढूंढे ना कि दर्द को बार-बार खुरेदे

 हमदर्द वही होता है जो दर्द का इलाज ढूंढे ना कि दर्द को बार-बार खुरेदे 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने विधानसभा में आज ट्रैक्टर चलाने वाले साथियों का दुख तथा दर्द को विधानसभा में इस तरह से अर्ज किया कि सदन में बैठे हैं सभी विधायक खामोश हो गए l उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की सरकार प्रदेश में कमजोर वर्ग को चलानो के माध्यम से प्रताड़ित कर रही है चाहे वह ट्रैक्टर चलान हो या फिर दो पहिया वाहन चलान हो या फिर किसी भी प्रकार का चालान हो l इन चलानो से सरकार का एक ही नजरिया है कि सरकार को राजस्व किस प्रकार मिले l हम यह नहीं कहते कि सरकार चलान ना करें सरकार को चालान करने चाहिए जो कानून को तोडे व यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हो और अवैध रूप से धंधा करते हो हम पूरा सहयोग देंगेl उन्होंने इस संदर्भ में एक शेर इस नजरिया से अर्ज करते हुए कहा कि  हमदर्द वही होता है जो दर्द का इलाज ढूंढे ना कि दर्द को बार-बार खुरेदे  इस दर्द को वही समझ सकता है जो खुद इस मेहनत से जुड़ा हो।विधानसभा सत्र के दौरान नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने सदन में ट्रैक्टर वालों का मुद्दा मजबूती से उठाया

और उनके समाधान का रास्ता भी बताया। यह जानकारी एक प्रेस नोट में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मीडिया को देते हुए बताया कि इस मामले मे मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि जल्द ही नीतियों में बदलाव किया जाएगा ताकि ट्रैक्टर से जुड़े साथियों को काम करने में किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने अब ऐसी उम्मीद सरकार से जताई कि मेहनतकश साथियों को उनका हक जरूर मिलेगा l विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि कुछ दिन पहले इस मामले में ट्रैक्टर चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था उन्होंने आश्वासन दिया था कि आपकी इस समस्या का समाधान किया जाएगाl उन्होंने कहा कि वह इस मामले में राजनीति नहीं करते क्योंकि विधायक सरकार का अंग होता है इसलिए उन्होंने जनहित में यह मुद्दा विधानसभा के अंदर शांति भाव के साथ उठाया है ना कि राजनीतिक आधार परl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त