चम्बा में वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में कार्यरत दिहाड़ीदार मजदूरों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है।

 जिला चम्बा में वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में कार्यरत दिहाड़ीदार मजदूरों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पिछले 18 महीनों से वेतन न मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने आज अधिवक्ता जय सिंह की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और वन मण्डलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। ​निर्धारित समय अवधि बीत जाने के बाद भी वेतन जारी न होने पर, मजदूरों ने पहले उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके पश्चात, मजदूरों ने एक आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए यह रैली धड़ोग मोहल्ला से होती हुई डीएफओ कार्यालय पहुंची। मजदूरों का आरोप है कि मसरुंड, कंदला और माणी बीट में पिछले 15-16 वर्षों से सेवाएं दे रहे कामगारों का विभाग द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ​डीएफओ कार्यालय पहुंचने पर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब अपनी मांगों पर अड़े मजदूर कार्यालय के भीतर ही जमीन पर बैठ गए। अधिवक्ता जय सिंह ने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह मजदूरों और किसानों की सरकार है, लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके विपरीत है। वीआईपी लोगों को समय पर वेतन मिल रहा है, जबकि गरीब मजदूर आज दाने-दाने को मोहताज हैं। ​प्रदर्शन के बढ़ते दबाव को देखते हुए डीएफओ ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि ​मजदूरों का सारा लंबित भुगतान अप्रैल माह में कर दिया जाएगा। डीएफओ ने कहा कि ​बजट और तकनीकी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मजदूरों ने स्पष्ट किया है कि यदि अप्रैल माह में भी वेतन जारी नहीं होता है, तो वे बिना किसी पूर्व सूचना के उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त