नूरपुर नगर परिषद में गर्म हुई राजनीति का माहौल विभिन्न वार्डों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर व पोस्टरो को लेकर

 नूरपुर नगर परिषद में गर्म हुई राजनीति का माहौल विभिन्न वार्डों में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर व पोस्टरो को लेकर 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश की सभी नगर परिषद चुनावों को लेकर कुछ नगर परिषद में चुनाव प्रचार संहिता का सरे आम उल्लंघन किया जा रहा हैl जिला काँगड़ा की नूरपुर परिषद में अव राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है। चुनावी सरगर्मियों के बीच शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े-बड़े पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई प्रचार सामग्री सरकारी संपत्तियों पर लगाई गई है जिससे खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि प्रदेश के चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता के बारे में पूरी तरह जागरूक नहीं किया है जिस कारण बड़े-बड़े पोस्टर व बैनर अधिकांश चुनावी समाग्री सरकारी संपत्तियों पर लगा दी गईं l उच्चारण ऐसे भी देखने को मिले हैं कि अपने वार्डो में लगाने की अपेक्षा दूसरे वार्डो में चुनावी सामग्रीय लगा दी गई है जिसको लेकर सामाजिक संस्थाओं में कई प्रकार की चर्चाएं हैं कि आखिरकार चुनाव आयोग नूरपुर में धरातल पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रहा है ऐसे अनेकों प्रश्न जनता के जुवान पर चर्चित है l कुछ एक ऐसे भी प्रत्याशी है जिन्होने नूरपुर चुनाव आयोग को भी इस मामले में शिकायती पत्र भेजें लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं देखने को मिली है l इस मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि यह मामला नोडल अवसर नूरपुर नगर प्रशासन को सौफ दिया गया हैl जब इस मामले में नोडल चुनाव अधिकारी आरएस वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा है कि मामले में एक टीम गठित कर दी गई है वह धरातल पर जाकर सरकारी संपत्तियों पर लगे बैनर इस प्रकार से हटाएगी l उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा की कुछ नगर परिषद का भी चार्ज है l उन्होंने इस मामले में अपने अंतरगत आने वाली सभी नगर परिषदों को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में जनहित में कदम उठाए और प्रत्याशीयो से आग्रह किया कि भविष्य में वह किसी भी सरकारी संपदा पर चुनावी पोस्टर जा चुनावी बोर्ड ना लगाए l अगर प्रत्याशी ने इस मामले में गौर नहीं किया उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जा सकती हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर