84 में बार रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया समाजसेवी रजनीश शर्मा ने
84 में बार रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया समाजसेवी रजनीश शर्मा ने
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल पथ परिवहन कार्यशाला जसूर में तीन दशक सरकारी सेवा से निवृत होकर गत एक दशक से स्वामी रामदेव के साथ योग कार्य को समर्पित रजनीश शर्मा ने 84 वी बार रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्रथम बार 1982 में आईटीआई शाहपुर में तब प्रथम बार रक्तदान किया। जब वह यहां पर छात्र के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। सन 2004 में वह स्वामी रामदेव से जुड़ गए तथा प्रत्येक 3 मास के अंतराल बाद रक्तदान का संकल्प पूरा करते रहे। जीवन के छठे दशक में भी वह इस संकल्प को पूरे जोश के साथ निभा रहे हैं। गत सप्ताह उन्होंने 15 वर्षीय एक किशोर के लिए रक्तदान कर उसे जीवन प्रदान किया। श्री शर्मा व उनकी पत्नी रमा शर्मा द्वारा देहदान की घोषणा कर रखी है। वर्तमान में राजनीश शर्मा हरिद्वार में स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योग कार्य लेकर सेवारत है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें