सिध्याणी स्कूल की राधिका बनी प्रदेश की टॉपर सूची में शामिल, स्कूल में हुआ सम्मान
सिध्याणी स्कूल की राधिका बनी प्रदेश की टॉपर सूची में शामिल, स्कूल में हुआ सम्मान
रिवालसर : अजय सूर्या /
मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिध्याणी की होनहार छात्रा राधिका पुत्री टेकचंद एवं माता श्रीमती निर्मला देवी को दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश भर में नवां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। राधिका ने परीक्षा में 700 में से 691 अंक हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर ने राधिका को फूलमाला, शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रा के पिता एवं दादा को भी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। राधिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एवं गुरुजनों को दिया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य देवकी नंदन ने राधिका की आगामी 10+1 और 10+2 की पढ़ाई के लिए किताबें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस खुशी के मौके पर विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई भी वितरित की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्कूल परिवार ने राधिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं सिध्याणी के सेवानिवृत्त कैप्टन नीरज नेगी ने भी छात्रा को बधाई देते हुए विद्यालय को 50 हजार रुपये मूल्य की पुस्तकें दान स्वरूप भेंट कीं। विद्यालय परिवार ने कैप्टन नीरज नेगी का इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें