मंडी में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला

 मंडी में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र के संगौढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता पर डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मस्तराम गांव में आयोजित एक मुंडन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका बेटा दुनी चंद वहां पहुंचा और आंगन में पड़े डंडे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मस्तराम को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

हमले में मस्तराम के बाएं हाथ की उंगलियों, चेहरे, पीठ और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दुनी चंद, जो मस्तराम की पहली पत्नी का बेटा है, लंबे समय से जमीन में हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। इसके अलावा नई कार को लेकर भी पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। मांगें पूरी न होने पर उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर