“पालमपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: तनु भारती के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, विपिन परमार बोले — जनता कांग्रेस को सिखाएगी करारा सबक”
“पालमपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: तनु भारती के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, विपिन परमार बोले — जनता कांग्रेस को सिखाएगी करारा सबक”
पालमपुर
पालमपुर पंचायती राज चुनावों के रण में भारतीय जनता पार्टी ने सुलह विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 26 अरला से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी तनु भारती के नामांकन के दौरान पालमपुर तहसील परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नारों से गूंज उठा। प्रगति मैदान से लेकर एसडीएम कार्यालय तक भाजपा समर्थकों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, जयघोष और भाजपा के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि इस बार पंचायत से लेकर जिला परिषद तक भाजपा का परचम लहराने वाला है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने वार्ड नंबर 26 अरला से भाजपा प्रत्याशी तनु भारती को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी नामांकन में शामिल हुए तथा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की।
आज पालमपुर एसडीएम कार्यालय में वार्ड नंबर 26 अरला से भाजपा प्रत्याशी तनु भारती, वार्ड नंबर 16 नछीर-बंदला से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन डोगरा तथा वार्ड नंबर 15 नगरी-कुलुउंड से भाजपा प्रत्याशी रंजना भट्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान तीनों प्रत्याशियों के समर्थन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे पालमपुर में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस मौके पर विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता से किए गए वादों को पूरी तरह भूल जाने का काम किया है। कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और बेरोजगारों समेत हर वर्ग को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही जनता के प्रति कोई साफ नियत। आज हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेल दिया। विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मूलभूत समस्याओं की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है, जबकि भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा की राजनीति करती आई है।
उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनाव और नगर निगम चुनाव कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का जनमत साबित होंगे। प्रदेश की जनता कांग्रेस को उसके झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। जनता इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विकास की राजनीति को मजबूती देगी।
विपिन सिंह परमार ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद तक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर भेजें ताकि क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा गांव, गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रही है। भाजपा समर्थित प्रतिनिधि जनता की आवाज बनकर कार्य करेंगे और हर गांव के विकास को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है और आज नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल बन चुका है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी रोष है और उसका असर आने वाले चुनावों में साफ दिखाई देगा।
नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा पालमपुर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह केवल नामांकन नहीं बल्कि भाजपा की आगामी विजय का बिगुल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें