ज्वाली में नामांकन के पहले दिन उमड़ी समर्थकों की भीड़
ज्वाली में नामांकन के पहले दिन उमड़ी समर्थकों की भीड़
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन मिनी सचिवालय ज्वाली में नामांकन करने वालों व उनके समर्थकों की काफी भीड़ रही। एसडीएम ज्वाली नरेंद्र जरियाल के समक्ष जिला परिषद के लिए जिला परिषद वार्ड भाली से ममता देवी, जिला परिषद वार्ड जरोट से पंडित विपन शर्मा, लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद वार्ड मैरा से अंजना देवी ने नामांकन भरा। नामांकन भरते समय सभी उम्मीदवारों ने एसडीएम के समक्ष अपने कार्य को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की सौगंध भी खाई। एसडीएम ज्वाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया जारी है तथा यह शाम तीन बजे तक चलेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें