पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित

 पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यलय नूरपुर मे जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की शिरकत में एक मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के समस्त एसडीपीओ, एसएचओ, पुलिस चौकी प्रभारी व मुख्य लिपिक एवं प्रभारी सुरक्षा ने भाग लिया।बैठक के मुख्य बिंदुअपराध समीक्षा मे लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अनुसंधान की गुणवत्ता, एनडीपीएस मामलों की वित्तीय जांच पी आई टी एनडीपीएस के प्रस्तावों तथा अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चर्चा की गई।पंचायती राज चुनाव के लिए आगामी पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गईl उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने सभी अधिकारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने, यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने और नशा उन्मूलन के लिए जनसहयोग बढ़ाने के निर्देश दिए।इस वैठक मे अपराध समीक्षा बैठक के उपरांत, पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा कल्याण बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके कल्याण व कार्यस्थल की स्थितियों में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिला पुलिस नूरपुर जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपने जवानों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस जिला नूरपुर द्वारा दी गईं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर