रिवालसर नगर पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, प्रत्याशी चयन पर मंथन तेज

 रिवालसर नगर पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीतिक बैठक, प्रत्याशी चयन पर मंथन तेज


रिवालसर : अजय सूर्या /

नगर पंचायत रिवालसर के संभावित प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के महामंत्री, विशिष्ट कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान नगर पंचायत रिवालसर के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत मंथन किया गया तथा संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि पार्टी द्वारा सोच-समझकर जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने सभी संभावित प्रत्याशियों से अपील की कि नामांकन के अंतिम दिन के बाद वे क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों के बीच जाएं और प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करें।

उन्होंने रिवालसर में बस स्टैंड निर्माण में देरी, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल संकट, खराब सड़कों की स्थिति, महिलाओं को ₹1500 सहायता राशि न मिलना, युवाओं को रोजगार न मिलना तथा किसानों से किए गए वादों को पूरा न करने जैसे मुद्दों को जनता के बीच रखने पर जोर दिया।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें और बाहर कार्यरत मतदाताओं को भी मतदान के लिए अपने क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पंचायत रिवालसर, नगर परिषद नेरचौक और नगर निगम मंडी समेत सभी शहरी निकायों में भाजपा का परचम लहराएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर