रिवालसर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

 रिवालसर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई


रिवालसर : अजय सूर्या /

 मंडी जिले के प्रसिद्ध पवित्र धर्मस्थल रिवालसर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु पद्मसंभव निंगमा गोम्पा कमेटी, रिवालसर द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समारोह में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद धार्मिक प्रवचन और ध्यान सत्र आयोजित किए गए।

मुख्य वक्ता आचार्य पेमा नेगी (पलजुंग मठ) ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, करुणा और अहिंसा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चार आर्य सत्य और ध्यान की विधियां आज भी मानव जीवन को शांति और संतुलन प्रदान करती हैं।

अपने संबोधन में एसडीएम स्मृतिका नेगी ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें लगातार दूसरे वर्ष इस पावन अवसर पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं और समाज में शांति, सहिष्णुता तथा भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया तथा दोपहर 1 बजे प्रसाद/भोजन की व्यवस्था भी की गई।

इस आयोजन ने रिवालसर के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक प्रगाढ़ बना दिया तथा लोगों को भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर