चुराह में फिर टूटा ग्लेशियर, बैरागढ़–साचपास–किलाड़ मार्ग बंद

 चुराह में फिर टूटा ग्लेशियर, बैरागढ़–साचपास–किलाड़ मार्ग बंद


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 जिला चंबा के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के समीप कर्थनाला में सड़क बहाली के दौरान पहाड़ी से दोबारा भारी ग्लेशियर टूट पड़ा। इससे मार्ग फिर से बंद हो गया। गनीमत रही कि हादसे में लोनिवि के कर्मचारी बाल-बाल बच गए।__जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी सहित कर्थनाला में पहले गिरे हिमखंड को हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान दूसरा अचानक पहाड़ी से ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गिरा। मौके पर मौजूद लोनिवि कर्मचारियों ने ग्लेशियर टूटते देखा तो तुरंत मशीन वहां से हटा दी और सुरक्षित जगह पर चले गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्लेशियर गिरने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को दोबारा ग्लेशियर हटाकर सड़क बहाल करनी पड़ेगी।


 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर