37 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद एएसआई कश्मीर सिंह सेवानिवृत्त, क्षेत्र में सम्मान का माहौल !
37 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद एएसआई कश्मीर सिंह सेवानिवृत्त, क्षेत्र में सम्मान का माहौल !
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढसोली निवासी कश्मीर सिंह हिमाचल प्रदेश पुलिस में लंबी और सराहनीय सेवा देने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्र में सम्मान और शुभकामनाओं का माहौल देखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह ने 1 अप्रैल 1989 को हिमाचल प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 3rd बटालियन पंडोह से की। सेवा के दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के कमांडो स्क्वॉड में एस्कॉर्ट के रूप में लगभग दो वर्षों तक कार्य करने का अवसर भी मिला।
इसके बाद उन्होंने विभिन्न पुलिस थानों में अपनी सेवाएं दीं और अपनी कार्यकुशलता व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। अपने सेवा काल के अंतिम चरण में वे पुलिस थाना इंदौरा और उसके बाद पुलिस थाना नूरपुर में तैनात रहे। वर्ष 2023 में उन्हें नूरपुर पुलिस थाना से एएसआई पद पर पदोन्नत किया गया। एस पी नुरपुर कुलभूषण वर्मा ,ए एस पी धर्म चंद वर्मा व एस एच ओ नुरपूर द्बारा शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया !
कश्मीर सिंह ने कुल 37 वर्ष एक माह की उत्कृष्ट सेवा के बाद पुलिस थाना नूरपुर से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कश्मीर सिंह एक मधुर स्वभाव, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति रहे हैं, जिनकी सेवाएं सदैव याद की जाएंगी। इस मौके पर पुलिस जिला नुरपुर के एस पी कुलभूषण वर्मा , ए एस पी धर्म चंद वर्मा एस एच ओ नुरपुर सहित अन्य स्टाफ के सदस्यों नै सेवानिवृत के मौके पर शुभकामना में दी !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें