श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस का भव्य शुभारंभ, परम पूजनीय श्री अनिल डोहरू जी ने की आरती
श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिवस का भव्य शुभारंभ, परम पूजनीय श्री अनिल डोहरू जी ने की आरती
पढियारखर
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, पढियारखर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिवस का शुभारंभ आज बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगल आरती के साथ किया गया। आरती का सौभाग्य परम पूजनीय श्री अनिल डोहरू जी को प्राप्त हुआ। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण एवं व्यासपीठ का पूजन किया ।
इस अवसर पर श्री डोहरू जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है और भक्ति मार्ग पर अग्रसर करती है। कथा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा का रसपान करने का आग्रह किया।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित है।
भवदीय
श्री नीलकंठ महादेव मंदिर समिति
पढियारखर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें