बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, अरविंद वशिष्ठ अध्यक्ष बने

 बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, अरविंद वशिष्ठ अध्यक्ष बने


बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न हुए यह जानकारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमल चौधरी ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम के माध्यम से दी उन्होंने ने बताया कि चुनाव आज कोर्ट परिसर पालमपुर में संपन्न हुए जिसमें एडवोकेट अरविंद वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर ओर अधिवक्ता सचिन सूद महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रविन्द्र राणा एवं अधिवक्ता अंशुल के बीच मुकाबले में रविन्द्र राणा को 107 जबकि अंशुल को 67 मत प्राप्त हुए इस तरह उपाध्यक्ष पद पर 40 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी कमल चौधरी ने बताया कि सहसचिव पद पर अधिवक्ता कपिल चौधरी ओर अधिवक्ता हार्दिक शर्मा के बीच मुकाबले में हार्दिक को 57 मत प्राप्त हुए ओर कपिल को 117 मत प्राप्त हुए ओर कपिल चौधरी 60 मतों के अंतर से विजयी होकर सह सचिव निर्वाचित हुए । नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने अध्यक्षीय अधिकार का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता कीर्ति शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता ज्योति राणा को पुस्तकालय अध्यक्ष मनोनीत किया ।नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि कि वह अपने कार्यकाल के संकल्प लेकर पालमपुर में भव्य न्यायिक परिसर जिसमें न्याययिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम लोगों के लिए सब प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हो के निर्माण की नींव रखवाने के लिए सार्थक प्रयास करूंगा जिसके लिए उच्च न्यायालय, एवं सरकार के बीच बार एसोसिएशन कड़ी का काम करेगी उन्होंने कहा कि पालमपुर बार एसोसिएशन ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चौथी बार मौका दिया है तो वह ओर उनकी टीम इस कर्ज़ को उतारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।चुनाव अधिकारी अधिवक्ता कमल चौधरी ने बताया कि सह चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दिव्य भानु सिंह एवं अधिवक्ता विनय कटोच की भी सफल एवं सौहार्दपूर्ण चुनाव चुनाव सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में