लुहाखर दंगल में छोटी माली ध्वाल के विशाल और बड़ी माली दिल्ली के नरेश के नाम

 लुहाखर दंगल में छोटी माली ध्वाल के विशाल और बड़ी माली दिल्ली के नरेश के नाम

आरकेएम स्कूल कपाही के फाउंडर कर्म सिंह ठाकुर ने नवाजे विजेता पहलवान


नेरचौक : अजय सूर्या /

 लखदाता मंदिर कमेटी, लुहाखर द्वारा एक विशाल एवं रोमांचक दंगल का सफल आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रेमियों को आकर्षित किया और पारंपरिक कुश्ती की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया।

दंगल का शुभारंभ बीएसएनएल के अकाउंट्स ऑफिसर योगराज राव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में पारंपरिक खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही के फाउंडर करम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट पूर्ण चंद, किशोरी लाल, हुकुम सिंह बन्याल, रिटायर्ड सूबेदार मुनी लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में छोटी माली के विजेता विशाल (ध्वाल) हिमालया रूप अखाड़ा रहे, जबकि अक्षय (दिल्ली) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बड़ी माली में नरेश (दिल्ली) विजेता बने और मॉन्टी (रोहतक) उपविजेता रहे। विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को गुर्ज एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्यातिथि योगराज राव ने 11,000 रुपये तथा करम सिंह ठाकुर ने 5,100 की राशि दंगल कमेटी को भेंट की।

प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों, जसवंत सिंह ठाकुर, देवी सिंह, आदव सिंह ठाकुर, बिरेन्द्र राघवा, लेखराज, बिरेन्द्र भारती (प्रिंसिपल आरकेएम), कमलकांत, वंशीधर व लाल सिंह सहित सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। दंगल के दौरान मुख्यातिथि करम सिंह ठाकुर ने युवाओं में नशों से दूर रहने व खेल भावना, अनुशासन और पारंपरिक खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। अंत में कमेटी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों व दर्शकों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक