आखिरकार फोरलेन निर्माण कंपनी की मनमर्जी से क्षेत्रवासी दुखी चक्की पुल पर कंडवाल क्षेत्र में

 आखिरकार फोरलेन निर्माण कंपनी की मनमर्जी से क्षेत्रवासी दुखी चक्की पुल पर कंडवाल क्षेत्र में 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाला चक्की उपनदी पर कंडवाल में स्थित अंतरराजीय पुल काफी लंबे समय से बदहाल स्थिति का सामना कर रहा है l क्षेत्र वासियों का कहना है कि पुल पर मिट्टी व रेत का भारी जमाव तथा वर्षा के दौरान इस पुल पर पानी भर जाता हैl इस कारण दो पहिया वाहनों को बाहर से हिमाचल में आने वाले पर्यटकों पर भी इस कारण हिमाचल की छवि बारे प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है l दो मास पहले इस पुल से हटाई मिट्टी रेत सड़क के किनारे रखी गई थी जिसे ना उठाए जाने के कारण उसका काफी भाग पुनः सड़क पर बिखर गया हैl आखिरकार फोरलेन कंपनी इस मामले में सुस्त क्यों है? ऐसे अनेको प्रश्न जनता की जुवान पर चर्चित हैl क्षेत्र वासियों का यह भी कहना है कि इस चक्की पुल से प्रशासनिक और अफसर की गाड़ियां भी निकलती है किसी ने भी इस पर गौर नहीं कियाl इस क्षेत्र में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का का आवास भी है जहां पर पंजाब और हिमाचल से काफी लोग अपनी समस्या को लेकर विधायक के आवास में आते हैं उनको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता हैl फोरलेन कंपनी को इस पुल से मिट्टी हटाने के लिए कहा गया है l यह जानकारी वीरेंद्र प्रसाद रेजिडेंट इंजीनियर सड़क प्राधिकरण ने देते हुए वताया कि इस समस्या का समाधान जनहित में तुरंत किया जाएगा l 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद