नेर चौक में आउटसोर्स कर्मचारियों का हुंकार: नौकरी सुरक्षा और समान वेतन की उठी मांग

 नेर चौक में आउटसोर्स कर्मचारियों का हुंकार: नौकरी सुरक्षा और समान वेतन की उठी मांग

“10-12 हजार में कैसे चले घर?” नेर चौक में आउटसोर्स कर्मियों का फूटा गुस्सा


मंडी : अजय सूर्या /

जिला मंडी के नेर चौक में मंगलवार को आउटसोर्स यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मुख्य रूप से नौकरी की सुरक्षा और समान काम के लिए समान वेतन जैसे अहम मुद्दों को उठाया गया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में उनका जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया है।

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयोजक अश्विनी शर्मा ने कहा कि 10 से 12 हजार रुपये के मासिक वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। इससे न तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पा रही है और न ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई कर्मचारी जोखिमपूर्ण कार्य करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन उनके परिवारों को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला।

सह संयोजक सोहनलाल तुलिया ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद कर्मचारियों के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है और नौकरी जाने का भय बना रहता है। कई मामलों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक हटाया भी गया है।

नेर चौक यूनिट (स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स यूनियन) की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और एरियर भी लंबित हैं, जबकि सरकार ने हर माह की 7 तारीख तक वेतन देने के निर्देश जारी किए हैं। उपाध्यक्ष विशाल चंदेल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की आवाज उठाने पर कंपनियां दबाव बनाती हैं।

बैठक में जिला मंडी के सभी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले 27 मार्च 2026 को शिमला में भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था। अब आंदोलन को जिलावार स्तर पर मजबूत किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मंडी से की गई है और आगे इसे पूरे प्रदेश में जारी रखा जाएगा।

अंत में कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और ऐसी ठोस नीति बनाई जाए, जिससे उनकी नौकरी सुरक्षित हो तथा भविष्य को स्थायित्व मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर