नूरपुर पुलिस ने 25.65 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस ने 25.65 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए विंग टीम द्वारा गत रात कंडवाल क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर चक्की पुल के समीप ज्योति होटल कंडवाल के पास तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 25.65 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सबूतों के आधार पर करने के बाद तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है जिनके नाम इस प्रकार से हैं
1. अरजिन्दर कुमार (42 वर्ष) पुत्र हरबंस लाल, निवासी परजा कटरा, नैनसुख वाली गली, अमृतसर (पंजाब)।2. अजय कुमार आनंद (28 वर्ष) पुत्र कृष्ण लाल, निवासी थथियारा वाला, अमृतसर ग्रामीण (पंजाब)।3. अरविन्दर कौर (21 वर्ष) पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी बलटोहा जोध सिंह वाला, जिला तरनतारन (पंजाब)है l इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 152/2026 दिनांक 12.06.2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
तथा मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन का स्रोत क्या है तथा इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं।पुलिस जिला नूरपुर नशा तस्करी के विरुद्ध अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखेगा तथा समाज से नशे के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें