चक्कर मिल्क प्लांट के बाहर फूटा दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा, 20 लीटर सीमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 चक्कर मिल्क प्लांट के बाहर फूटा दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा, 20 लीटर सीमा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दूध खरीद सीमा और भुगतान में देरी पर भड़के किसान, मिल्कफेड के खिलाफ खोला मोर्चा


नेरचौक : अजय सूर्या /

 मंडी के बल्ह स्थित चक्कर मिल्क प्लांट के बाहर वीरवार को दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों और पशुपालकों ने मिल्कफेड की नई व्यवस्थाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 20 लीटर से अधिक दूध न खरीदने, महीने में चार हॉलिडे घोषित करने और दूध का भुगतान समय पर न मिलने के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

दुग्ध प्लांट चक्कर के अध्यक्ष अनिल जामवाल ने कहा कि 20 लीटर की खरीद सीमा लागू होने से किसानों का काफी दूध बिना बिके रह जाता है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का उत्पादन 50 से 100 लीटर या उससे अधिक है, उनके सामने दूध की खपत और बिक्री की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने महीने में चार हॉलिडे के फैसले को भी किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि पशु प्रतिदिन दूध देते हैं, ऐसे में छुट्टी वाले दिनों में उत्पादित दूध किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

प्रदर्शन में रंधाड़ा, बाड़ी, कोटली, बल्ह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी भाग लिया। दुग्ध उत्पादक महिलाओं ने कहा कि पशुपालन उनके परिवारों की आय का मुख्य साधन है और वर्तमान फैसलों से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि दूध का भुगतान समय पर नहीं किया जाता, जिससे पशुओं के चारे, दवाइयों और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंधन करना कठिन हो जाता है।

दुग्ध उत्पादकों ने सरकार और मिल्कफेड प्रबंधन से 20 लीटर की सीमा समाप्त करने, चार हॉलिडे के फैसले को वापस लेने और भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं मिल्क प्लांट चक्कर के प्लांट इंजीनियर विश्वकांत शर्मा ने कहा कि किसानों की कुछ मांगें उचित हैं और उन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसानों की ओर से कोई लिखित ज्ञापन नहीं सौंपा गया है, लेकिन उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर