पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- यादविंद्र गोमा
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- यादविंद्र गोमा
जयसिंहपुर, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को आगे आकर इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
यह आह्वान मंत्री ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
जयसिंहपुर लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह के परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंवले का पौधा रोपित कर किया।
उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज के समय में प्रकृति को बचाने के लिए सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें उस पौधे के जीवित रहने और उसके पूरी तरह विकसित होने तक उसकी जिम्मेदारी उठानी होगी।
मंत्री ने युवाओं और स्थानीय निवासियों से इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने का आग्रह किया ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित कल सौंपना सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें