नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार सवार दो युवकों से 1.345 किलोग्राम चरस बरामद, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार सवार दो युवकों से 1.345 किलोग्राम चरस बरामद, दोनों आरोपी गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम नूरपुर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हरड़ पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।आरोपियों का विवरण1. अश्वनी कुमार (38 वर्ष) पुत्र श्री प्रकाश चंद, निवासी: गांव व डाकघर-भाली, तहसील व थाना-जवाली, जिला-कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)।

2. सुनील राणा उर्फ ईशु (29 वर्ष) पुत्र  जगरूप सिंह, निवासी: गांव व डाकघर-सहवां, तहसील व थाना-शाहपुर, जिला-कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश )

यह कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर उस समय मिली जब सीआईए टीम हरड़ पुल के पास तैनात थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध ऑल्टो कार (नंबर HP40A-7048) की स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। कार की चालक सीट के नीचे छुपाकर रखा गया एक काला प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जब उसे खोलकर जांचा गया, तो उसमें से कुल 1.345 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को तुरंत कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम संबंधित धाराओं 20 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इस अवैध नेटवर्क के मुख्य स्रोतों और अन्य कड़ियों को खंगालने के लिए मामले की आगामी तफ्तीश गहनता से अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर