रेंग रेंग कर चलते हुए वाहन जसूर क्षेत्र में छतरौली पुल निर्माण के कारण
रेंग रेंग कर चलते हुए वाहन जसूर क्षेत्र में छतरौली पुल निर्माण के कारण
नूरपुर : विनय महाजन /
पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित जसूर क्षेत्र में पुल के निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था को लेकर पिछले दिनो से वाहन रेंग रेंग कर गुजर रहे है l बताया जाता है कि जसूर क्षेत्र के छतरोली पुल पर आजकल निर्माण कार्य शुरू होने से यह समस्या आई हैl ऐसे में जसूर क्षेत्र के कुछ व्यापारियों का कहना है कि वाहनों को इस स्थान से जसूर का बाजार तक जाने के लिए 5सौ मीटर की दूरी है जिसको पार करने के लिए एक-एक घंटा लग जा रहा है l यह क्षेत्र काफी संवेदनशील बताया जा रहा है और यहां पर अक्सर दुर्घटना होने की काफी संभावना होती है इसलिए यातायात पुलिस इस पर पूरी नजर बनाए रखे हुऐ है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें