कांगड़ा को मिली रेल की नई रफ्तार: अनुराग सिंह ठाकुर-डॉ. राजीव ने नैरो गेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

कांगड़ा को मिली रेल की नई रफ्तार: अनुराग सिंह ठाकुर-डॉ. राजीव ने नैरो गेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

अनुराग बोले, 'हिमाचल की पहाड़ियों पर दौड़ी विकास की रेल: कांगड़ा से नैरो गेज का शुभारंभ


सपना हुआ साकार: कांगड़ा स्टेशन से नैरो गेज ट्रेन रवाना, पर्यटन-रोजगार को लगेंगे पंख

डबल इंजन का कमाल: कांगड़ा में नैरो गेज को हरी झंडी, हिमाचल की कनेक्टिविटी हुई मजबूत

कांगड़ा/धर्मशाला, 

हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरो गेज ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।


इस ऐतिहासिक मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल और विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का, रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार भी मौजूद रहे। रेलवेज़ ऑथोरिटी के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।


 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि "मोदी सरकार का लक्ष्य है – हिमाचल के हर कोने को रेल से जोड़ना। कांगड़ा की ये ट्रेन उसी संकल्प का हिस्सा है। नैरो गेज ट्रेन के शुरू होने से कांगड़ा-धर्मशाला क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में गरीब को बस वोट बैंक बनाया। हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी पर अगस्त 2022 में बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की नदी रेलवे पुल बह जाने पर बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के पुनर्निर्माण की मजबूत मांग को हमने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुल के निर्माण का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा शुरू कराया गया। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है। रेल सेवा की बहाली से देवभूमि में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। यह अवसर हिमाचल के रेल यातायात सुविधा में एक अहम पड़ाव है, जिसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करता हूँ”


अनुराग सिंह ठाकुर ने कांगड़ा में रेल चलाकर गरीब का घर बना दिया। उन्होंने कहा कि "इस रेल से गरीब का भला हुआ है। हम प्राकृतिक आपदा के लिए केंद्र सरकार से 111 करोड़ की मांग कर रहे हैं। भाजपा संकट में साथ हर हिमाचली में साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।



 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देवभूमि हिमाचल प्रदेश को रेल नेटवर्क के विस्तार, आधुनिकीकरण, सुरक्षा परियोजना और विद्युतीकरण के लिए ₹2911 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मोदी सरकार का हिमाचल में रेल नेटवर्क के विकास में सदा ही विशेष योगदान रहा है औ यह मंजूर राशि कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई राशि से 27 गुना अधिक है। अगर देवभूमि में मौजूदा रेलवे विस्तार के कार्यों को देखें तो अभी हिमाचल में 17 हजार 711 करोड़ की परियोजनाएं चल रहीं हैं जिससे राज्य में रेल नेटवर्क बेहतर होगा। 46 करोड़ रुपए की लागत से हिमाचल प्रदेश के चार रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए जाने का भी प्रावधान इस बजट में किया गया है”



डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार मतलब विकास की नई पटरी पर हिमाचल का आगे बढ़ना।


कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय" और "जय भाजपा तय भाजपा" के नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा।


पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा की जनता का दशकों पुराना सपना आज साकार हुआ है। नैरो गेज ट्रेन से हमारे क्षेत्र का पर्यटन, व्यापार और रोजगार तीनों बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी , अनुराग ठाकुर और रेल मंत्रालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये डबल इंजन सरकार की देन है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर