लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर पवन ठाकुर विजयी, रोशन बबलू को 1223 मतों से हराया
लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर पवन ठाकुर विजयी, रोशन बबलू को 1223 मतों से हराया
रिवालसर : अजय सूर्या /
जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 26 लोअर रिवालसर के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस सीट से पवन ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9011 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोशन बबलू को 1223 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव मैदान में कुल पांच उम्मीदवार आमने-सामने थे। इनमें पवन ठाकुर को 9011 मत मिले, जबकि रोशन बबलू को 7788 मत प्राप्त हुए। वहीं दुष्यंत शर्मा को 2165 मत, टेक सिंह को 1071 मत तथा राकेश कुमार को 653 मत मिले।
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21488 मतदाता दर्ज थे। चुनाव में कुल 22000 मत डाले गए, जिनमें 292 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 220 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
पवन ठाकुर की जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। क्षेत्रवासियों ने पवन ठाकुर से विकास कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें