संदेश

हिमाचल प्रदेशदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंबा में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू

चित्र
चंबा में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया शुभारंभ, जिला चंबा के किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्खी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद प्रक्रिया 18 नवंबर को बालू में आरंभ हो गई, जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से कई दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद व जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल वर्जित है तथा प्राकृतिक विधि से तैयार फसलें न केवल सेहत के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक हैं वहीं इससे इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती द्वारा तैयार गेहूं और मक्की के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है तथा प्रदेश के किसान इस विधि को अपनाकर अपनी आय में अच्छी बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: