भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में भाजपा के एक वर्ग  की सियासी राजनीति अधिक भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग आए थे

 भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में भाजपा के एक वर्ग  की सियासी राजनीति अधिक भीड़ से बचने के लिए अलग-अलग आए थे


(नूरपुर:-विनय महाजन)                             

      नूरपुर प्रदेश स्तरीय जन्माष्टमी मेले के पहले दिन  भाजपा के नेताओं द्वारा अलग-अलग आने’ पर भाजपा  विधायक रणवीर सिंह निक्का से अलग-अलग शोभायात्राएं निकालने के विषय मे स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अपने-अपने समर्थकों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने आए थेl इसी दौरान कांगड़ा चंबा लोकसभा  सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले मे  दूसरे लोगों से पूछा जाना चाहिए।तभी  मौके को संभालते हुए विधायक  रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि अलग-अलग आने का उद्देश्य भीड़ अधिक होने का कारण  रहा l कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद  डा राजीव भारद्वाज के जबाब मे पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने  कहा कि भाजपा एक अनुशासनात्मक पार्टी है इसलिए सांसद को मिडिया से ठीक भाषा में बातचीत करनी चाहिए थी।वीते कल पूर्व मंत्री राकेश पठानिया की रैली में  सियासी नारे लगने से क्षेत्र में राजनीति का माहौल गर्म हो गया है l वीजेपी के पूर्व मंत्री राकेश पठानिया से जब अलग शोभायात्रा निकालने का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसे अपने ‘नूरपुर परिवार’ के साथ भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने पोते की पहली जन्माष्टमी पर परिवार और नूरपुर की जनता के साथ कृष्ण जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।हालांकि उनकी शोभायात्रा के दौरान ‘राकेश पठानिया जिंदाबाद’ और नूरपुर क्षेत्र की अपनी मजबूरी हैl  समर्थकों का जोश ऐसा था कि कई जगह उन्हें कंधों पर उठाकर आगे ले जाया गयाl  उनके इन बयानों को आगामी विधानसभा चुनाव की सियासत से जोड़कर भी देखा जा रहा है।इस मामले मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक  अजय महाजन  ने स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर  राजनीति का सवाल ही नहीं होता l वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि सभी भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने और माथा टेकने आए हैं तथा वह इस अवसर पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते। क्षेत्र वासियों का कहना है कि मंदिर में नूरपुर में इस बार कान्हा की बांसुरी और सियासत का बिगुल एक साथ सुनाई दिया। फर्क बस इतनी थी कि भक्तों की नजर भगवान के दरबार पर थी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी