5 व 6 सितंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
5 व 6 सितंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
नूरपुर : विनय महाजन /
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के 132 केवी उपकेंद्र कंदरोड़ी में पुराने उपकरणों को बदलकर नए एवं उच्च क्षमता वाले उपकरण स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 5 और 6 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक अथवा कार्य समाप्त होने तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
5 सितंबर को 33 केवी ठाकुरद्वारा और बडूखर तथा 11 केवी इंदौरा, सूरजपुर, बाई इंड-2 और एग्रो फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं, 6 सितंबर को 33 केवी एचआरए पेपर मिल, सूरजपुर, मलोट, मेट इंडिया और सेल तथा 11 केवी डमटाल, कंदरोड़ी, बाई इंड-1, रे और डाह फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी 132 केवी सब-स्टेशन के सहायक अभियंता इंजीनियर रतन चंद ने प्रेस नोट के माध्यम से दी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की जनता से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान विभाग का सहयोग करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें