संदेश

चंबा हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भटियात उपमंडल में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया जारी,

चित्र
  भटियात उपमंडल में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया जारी, अब तक हटाए जा चुके हैं 10 अवैध कब्जे-एसडीएम भटियात, भटियात उपमंडल के अंतर्गत इन दिनों सरकारी भूमि पर किए गए अबैध कब्जों / निर्माण को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी (ना) भटियात पारस अग्रवाल द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि उपमण्डल भटियात में जितने भी अबैध कब्जाधारियों के खिलाफ राजस्व अदालत द्वारा वेदखली के आदेश पारित किए गए हैं उन सभी के द्वारा किए गए अबैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इस कड़ी में अब तक उपमण्डल भटियात की तहसील चुवाड़ी के 2 अबैध कब्जे नगर पंचायत चुवाड़ी में व एक मलूण्डा गांव में अबैध कब्जों को हटाया जा चुका है। तहसील सिहुन्ता के गांव डैंठा, सरोग, सिहुन्ता व समोट तथा उप तहसील ककीरा के ककीरा बाजार में 3 तथा नैनीखड में 1 अबैध कब्जा को उखाड़ा जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 10 अवैध कब्जों को हटाया जा चुका  है।

लंबित मामलों की संख्या कम करने और पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर मामले हल करने के उद्देश्य से जिला चम्बा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

चित्र
लंबित मामलों की संख्या कम करने और पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर मामले हल करने के उद्देश्य से जिला चम्बा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया   चंबा : जितेंद्र खन्ना / जिला चम्बा के सभी न्यायालयों में प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में इन लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा के सचिव संदीप सिंह ने बताया कि लोक अदालतों में सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित करीब 2982 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें सबसे अधिक लंबित मामले 2664, जबकि 318 मामले प्री लिटिगेशन के प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न मामले भी निपटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से तीन माह में एक बार लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इन लोक अदालतों में किसी भी प्रकार की कोर्ट फीस नहीं लगती। विशेष बात यह है कि लोक अदालतों द्वारा पारित किया गया अवार्ड दोनों पक्षों के लिए बाध्यकारी होता है और इ...

विधानसभा अनुभाग चम्बा की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान"

चित्र
  विधानसभा अनुभाग चम्बा की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान " ( स्वीप) टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की श्रृंखला में लोक सभा चुनाव 2019 के दौरान चम्बा विधानसभा अनुभाग के अंतर्गत सबसे कम मतदान प्रतिशतता के मतदान केंद्र ककला -114 तथा आस पास के गाँव बाड़का, बोगा, मतदान केंद्र गुड्डा, कनूहीँ , खपरा, संगेड़, कुफाडू तथा रजेरा के मतदाताओं, गांववासियों, नव पंजीकृत मतदाताओं के लिए लिए मतदान जागरूकता, हस्ताक्षर अभियान व मतदाता शपथ का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते विधानसभा अनुभाग चम्बा के स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2019 के चुनावों में उक्त मतदान केंद्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत के कारणों और आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को जानने के लिए क्षेत्र का दौरा व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, बुजुर्गों, महिलाओं, दुकानदारों तथा युवाओं के साथ बातचीत की गयी तदोपरांत सथानीय गाँव में एक बैठक का आयोजन किया गया ।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी उपस्थित लोगों ...

चंबा में 120 साल पुराना चर्च का गेट व साथ लगती दीवार उखाड़ी,उपायुक्त से कार्रवाई की उठाई मांग

चित्र
  चंबा में 120 साल पुराना चर्च का गेट व साथ लगती दीवार उखाड़ी इसाई समुदाय के लोगों में भारी रोष उपायुक्त से जांच व कार्रवाई की उठाई मांग चंबा: जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय चंबा में गिरजाघर के लिए बनाए गए 120 साल पुराने गेट व साथ लगती दीवार को उखाड़ दिया है। बिना किसी पूछ-ताछ व कारण बताए, इतने पुराने गेट व दीवार को उखाड़ने पर इसाई समुदाय के लोग भड़क उठे हैं। उन्होंने सोमवार को उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंप कर इसकी जांच करने के साथ ही समुदाय के लोगों से पूछ-ताछ किए बगैर गेट व दीवार को उखाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपायुक्त को मिले इसाई समुदाय के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मानव, सुशील,  संगीता, रविना व राजन सहित अन्य का कहना है कि चंबा में बने गिरजाघर के 120 साल पुराने गेट को चर्च के पादरी ने बिना उनसे बातचीत किए उखाड़ दिया है। साथ ही चर्च के साथ की दीवार को भी उखाड़ा ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: