एन एक्स टी कान्क्लेव कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का भी उपस्थित हुए

 एन एक्स टी कान्क्लेव कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का भी उपस्थित हुए


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर अभी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में भारत मंडपम में आयोजित एन एक्स टी कांन्क्लेव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का नूरपुर को भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया l


नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी गर्व की बात हैl इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के साथ फोटो में निवर्तमान जिला परिषद सदस्य जिला कांगड़ा राहुल पठानिया भी मौजूद थे l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य राहुल पठानिया की जोड़ी राजनीति और व्यापारीक नजरों से काफी मजबूत बताई जाती है जबकि दोनों के विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग है l राहुल पठानिया के पिता रणजीत सिंह पठानिया हिमाचल बीजेपी के जिला कांगड़ा में स्तंभ बताए जाते हैं l विधायक रणवीर सिंह निक्का ने एक भेंट वार्ता में बताया कि एनएक्सटी एक वैश्विक मंच है जहाँ भविष्य से जुड़े विचारों और सहयोग पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के सांसदों, नेताओं और नीति-निर्माताओं को एक साथ आने का अवसर मिलता हैl यह मंच नए विचारों, नीतियों और वैश्विक सहयोग के माध्यम से बेहतर भविष्य की दिशा में एक जनहित में महत्वपूर्ण संवाद स्थापित करने का कार्य भी करता है। निक्का ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को धरातल पर जागरूक करने के लिए कार्यक्रम में मौजूद सांसद और विधायक व नेता जनहित में इसकी रूपरेखा अवश्य जागरूक करेंगे l कार्यक्रम का उद्देश्य सबका सहयोग सबका विकास सबका साथ ही एकमात्र साधन भविष्य के निर्माण को इंगित करता हैl सूत्रों के अनुसार पता चला है कि इस कार्यक्रम के समापन के बाद आज भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत के साथ जम्मू के माध्यम से हिमाचल आएंगेl लोगों का कहना है कि नूरपुर के बेटे ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ भी अपने मधुर संबंध बनाकर नूरपुर के राजनीति में अपना अस्तित्व काफी ऊंचा कर लिया है लेकिन पंचायती राज संस्था प्रणाली व नगर परिषद के चुनावों के सेमी फाइनल में आने वाले परिणाम भविष्य में मतदाताओं द्वारा रणवीर सिंह निक्का का आगामी राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करेंगेl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग