पालमपुर महाविद्यालय के वुशु खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अंकिता व हिमांशु ने जीते कांस्य पदक

 पालमपुर महाविद्यालय के वुशु खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अंकिता व हिमांशु ने जीते कांस्य पदक


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के वुशु खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय वुशु चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 6 मार्च 2026 से 7 मार्च 2026 तक राजकीय महाविद्यालय ठियोग में आयोजित की गई थी।

महाविद्यालय की छात्रा अंकिता (एमएससी द्वितीय वर्ष) तथा छात्र हिमांशु (बीए प्रथम वर्ष) ने अपनी-अपनी भार वर्ग श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने खेल प्रभारी डॉ. खुशी राम भगत, टीम इंचार्ज डॉ. रविंदर ठाकुर तथा स्पोर्ट्स सोसायटी की संयोजिका लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इनके मार्गदर्शन और सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग