जसूर के साईं मार्किट में दिन दिहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आया है

 जसूर के साईं मार्किट में दिन दिहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आया है 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के जसूर में साई मार्केट से दिनदहाड़े आज एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए कि आसपास मौजूद लोगों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक मालिक मनीष चौधरी ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल (HP 72 C 3369) स्प्लेंडर को साईं मार्केट में खड़ी कर अपनी दुकान के अंदर गए थे। वह करीब पांच मिनट बाद ही वापस बाहर आए, लेकिन वहां खड़ी उनकी बाइक गायब थी। पहले तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।दिनदहाड़े बाजार से बाइक चोरी की इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह मामला शिकायतकर्ता की शिकायत पर नूरपुर थाने में दर्ज कर लिया है मामले की छानबीन जारी है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग