क्षेत्र की ग्रेली खड्ड में मिला लापता 13 वर्षीय आयुष का शव रातभर चला सर्च ऑपरेशन

 क्षेत्र की ग्रेली खड्ड में मिला लापता 13 वर्षीय आयुष का शव रातभर चला सर्च ऑपरेशन


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के नूरपुर उपमंडल के कदरोह गांव में उस समय शोक की लहर फैल गई जब कल से लापता 13 वर्षीय आयुष पठानियां पुत्र जोगिंदर सिंह का शव बीती रात सर्च ऑपरेशन के दौरान आज बुधवार की सुबह क्षेत्र की ग्रेली खड्ड से बरामद हुआ।आयुष पुत्र जोगिंद्र सिंह निवास ी कदरोह डाकघर खैरियां मंगलवार को अचानक घर से लापता हो गया था।

परिजनों और ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन आयुष का पता नहीं चल पाया।आज बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पास बह रही ग्रेली खड्ड के किनारे आयुष के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद खड्ड में तलाश शुरू की गई, जहां स्थानीय लोगों ने गहरे पानी से आयुष का शव बरामद किया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर में लाने के वाद शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गयाl पैतृक गांव में आज शव का संस्कार कर दिया गया l मुझे जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने देते हुए बताया कि पुलिस ने यह मामला नूरपुर थाने में 194 बी एन एस के अंतर्गत दर्ज किया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अभी कार्यवाही की जाएगी l समस्त पंचायत में शोक की लहरदेखने को मिली l 

इस अवसर पर स्थानीय पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिट्टू खैरिया और कार्यवाहक उपप्रधान राहुल कुमार ने बताया कि आयुष के लापता होने के बाद पूरे गांव के लोगों ने मिलकर देर रात तक उसकी तलाश की थी। बुधवार सुबह खड्ड के पास कपड़े मिलने के बाद पानी में तलाश करने पर शव बरामद हुआ। वही एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय आयुष के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया था। बुधवार सुबह खड्ड से शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं मामले की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग