गुरुकोठा डाकघर स्थानांतरण के विरोध में 5वें दिन भी धरना जारी

 गुरुकोठा डाकघर स्थानांतरण के विरोध में 5वें दिन भी धरना जारी


रिवालसर : अजय सूर्या /

 नेरचौक क्षेत्र के गुरुकोठा में उप डाकघर के स्थानांतरण के विरोध में स्थानीय जनता का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में करीब 200 लोग शामिल हुए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने फैसला लिया कि जब तक स्थानांतरण का आदेश वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 1 मार्च 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना के डाकघर बंद कर दिया गया, जिससे पेंशनधारकों और गरीब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पैसे निकालने पहुंचे, लेकिन डाकघर बंद होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया गया तो 7–8 पंचायतों की जनता मण्डी स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय का घेराव करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग