विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई।

 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की देश व प्रदेशवासियों को होली की बधाई।


शिमला : गायत्री गर्ग /

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश तथा देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली भारत का एक अत्यंत प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका के नाम से जाना जाता है। बसंत ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला रंगों का यह त्यौहार बसंतोत्सव और काम – महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। पहले दिन को होलिका जलाई जाती है जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन जिसे प्रमुखत: धुलेंडी व धुरहड़ी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं लोग एक – दूसरे पर रंग अबीर – गुलाल इत्यादि फैंकते हैं तथा ढोल बजाकर होली के गीत गाते व एक – दूसरे को मिठाईयाँ भी बांटते हैं। राग – रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है।

        कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि देवभूमि हिमाचल मेलों व त्यौहारों का प्रदेश है जिसके कारण हमारा प्रदेश देश- विदेश में विख्यात है। मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं जो न केवल पारस्परिक सौहार्द को बढ़ाते हैं अपितु क्षेत्र विशेष की संस्कृति के प्रचार व प्रसार में भी सहायता करते हैं। राष्ट्र स्तरीय, राज्य स्तरीय होली मेला विगत कई वर्षों से मनाया जा रहा है तथा इसकी अपनी एक अलग ही पहचान है। उन्होने कहा कि मैं ईश्वर से यही कामना करता हूँ कि होली का त्यौहार सभी देश व प्रदेशवासियों के जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए।  


 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग