संदेश

विदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिडिल ईस्ट में सीजफायर का ऐलान: अमेरिका में राहत, लेकिन ट्रंप के खिलाफ व्हाइट हाउस पर फूटा गुस्सा

चित्र
मिडिल ईस्ट में सीजफायर का ऐलान: अमेरिका में राहत, लेकिन ट्रंप के खिलाफ व्हाइट हाउस पर फूटा गुस्सा वॉशिंगटन डीसी: मिडिल ईस्ट में एक महीने से जारी भारी तनाव के बाद आखिरकार दो हफ्तों के युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा कर दी गई है। ईरान और अमेरिका समेत कई देशों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे वैश्विक शांति की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। हालांकि, इस घोषणा के बावजूद अमेरिका के भीतर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। व्हाइट हाउस के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन सीजफायर का ऐलान होते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारी न केवल युद्धविराम से असंतुष्ट दिखे, बल्कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तत्काल इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों की मांग: लोगों का कहना है कि वे आगामी चुनावों तक इंतजार नहीं कर सकते और मौजूदा प्रशासन को तुरंत सत्ता छोड़नी होगी। गंभीर आरोप: प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पर "युद्ध अपराधों" और दुनिया भर में "क्रूरता" को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। "हम आज रात यहाँ इसलिए आए हैं क्यों...

UP में हाई अलर्ट: ईरानी नेता खामेनेई के निधन के बाद लखनऊ में प्रदर्शन

चित्र
  UP में हाई अलर्ट: ईरानी नेता खामेनेई के निधन के बाद लखनऊ में प्रदर्शन UP : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबरों के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रमुख अपडेट्स: UP में अलर्ट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के अनुसार, लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़ और मेरठ जैसे शिया बहुल क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी है भावुक प्रदर्शन: लखनऊ में भारी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं भावुक नजर आईं और उन्होंने खामेनेई को अपना 'शेर' और मार्गदर्शक बताया। 3 दिन का शोक: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासब अब्बास ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दुख व्यक्त किया है। फ्लाइट्स पर असर: खाड़ी देशों की ओ...

ईरान के युद्ध में चीन का एयर डिफेंस सिस्टम हुआ फेल,ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

चित्र
ईरान के युद्ध में चीन का एयर डिफेंस सिस्टम हुआ फेल,ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ईरान और इज़राइल के बीच छिड़ी इस भीषण जंग में एक ऐसा चौंकाने वाला मोड़ आया है जिसने बीजिंग से लेकर तेहरान तक हड़कंप मचा दिया है। खबर आ रही है कि ईरान की सुरक्षा में तैनात चीन का 'अभेद्य' माना जाने वाला एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हुआ है। ​ बड़ी बातें: ​हवाई हमले रोकने में नाकाम: इज़राइल और अमेरिका के संयुक्त ऑपरेशन 'एपिक फ्युरी' के दौरान ईरान के आसमान में चीनी मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स (जैसे HQ-9 और HQ-17) तैनात थे, लेकिन वे आधुनिक स्टील्थ विमानों और मिसाइलों को ट्रैक करने में विफल रहे। ​महत्वपूर्ण ठिकानों पर प्रहार: इस नाकामी के चलते तेहरान सहित 20 से अधिक प्रांतों में मिसाइलें गिरीं, जिससे ईरान के सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचा है। ​चीन की साख पर सवाल: दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ अब चीनी तकनीक की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। क्या चीन के हथियार पश्चिमी देशों की मारक क्षमता के आगे टिक पाने में सक्षम नहीं हैं? ईरान के युद्ध में चीन का एयर डिफ...

LoC पर सेना की बड़ी कार्रवाई: नौशेरा में पाकिस्तानी ड्रोन पर भारी गोलाबारी, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

चित्र
  LoC पर सेना की बड़ी कार्रवाई: नौशेरा में पाकिस्तानी ड्रोन पर भारी गोलाबारी, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर (नौशेरा): केंद्र शासित प्रदेश के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया है। सोमवार को नौशेरा सेक्टर के गांव गानिया और कलडियन के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उस पर भारी फायरिंग की। प्रमुख बिंदु: सटीक जवाबी कार्रवाई: ड्रोन को देखते ही सेना ने MMG (Medium Machine Gun) और LMG (Light Machine Gun) का इस्तेमाल कर उसे मार गिराने की कोशिश की। इलाके की घेराबंदी: फायरिंग के तुरंत बाद पूरे गानिया और कलडियन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू कर दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन से कोई संदिग्ध सामान तो नहीं गिराया गया। लगातार दूसरी घटना: यह घटना सांबा सेक्टर में हुई उस घटना के ठीक एक दिन बाद हुई है, जहाँ एक ड्रोन द्वारा संदिग्ध खेप (Consignment) गिराई गई थी। सुरक्षा बलों की स्थिति पिछले 48 घंटों में ड्रोन गतिव...

राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया पुतिन ने

चित्र
राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया पुतिन ने   पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया था. वहां पहुंचते ही पुतिन ने पूरी महफिल ही लूट ली. दरअसल कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पुतिन के इस अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पुतिन का ऐसा अंदाज दुनिया ने देखा है. मॉस्को में भी वह कई बार बहुत ही सहज तरीके से अंगरक्षकों के साथ बात करते दिखाई दे चुके हैं. लेकिन किसी दूसरे देश में जाकर वहां इस तरह की उदारता दिखाना ही पुतिन को दुनिया के दूसरे नेताओं से अलग बनाता है. अगर ये कहा जाए कि यूं ही नहीं कोई पुतिन बन जाता है,तो गलत नहीं होगा हुआ यूं कि व्लादिमीर पुतिन जैसे ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी खुद उनकी अगवानी करने बाहर पहुंचे थे. कार से उतरते ही पुतिन ने सबसे पहले वहां मौजूद राष्ट्रपति के अंगरक्षक से हाथ मिलाया. कुछ सेकेंड तक पुतिन से अंगरक्षक से गर्मजोशी से हाथ मिलाया उसके बाद वह राष्ट्रपति से मिले. पुतिन के इस जे...

हिमाचल के लिए जो अभ्यास गर्व का पल बनने वाला था बदला मातम में

चित्र
हिमाचल के लिए जो अभ्यास गर्व का पल बनने वाला था बदला मातम में  पायलट नमन अपनी पत्नी अफसान के साथ जो अभ्यास गर्व का पल बनने वाला था, वो चंद सेकंड में एक कभी न भूलने वाले मातम में बदल गया. एक जोरदार धमाका और देश ने अपना एक जांबाज बेटा खो दिया. आखिर दुबई एयर शो में उस वक्त क्या हुआ था? और कौन था वो पायलट जिसने देश की आन-बान-शान के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी? आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे दुबई एयर शो में हुए उस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी, जिसने हिमाचल के एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए लील लिया. एयर शो में क्या हुआ? शुक्रवार का दिन था. दुबई एयर शो-2025 की तैयारियां जोरों पर थीं. भारतीय वायुसेना का गर्व, हल्का लड़ाकू विमान 'तेजस', अपनी एरोबेटिक स्किल्स दिखाने के लिए उड़ान भर रहा था. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल की तरफ से बनाया गया ये लड़ाकू विमान अपनी फुर्ती के लिए दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन एक अभ्यास उड़ान के दौरान ही तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कौन थे पायलट? इस हादसे में जिस पायलट ने अपनी जान गंवाई, उनका नाम है स्क्वाड्रन लीडर नमांश स्याल. 34 साल क...

हिमाचल का जांबाज पायलट शहीद, दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट क्रैश

चित्र
हिमाचल का जांबाज पायलट शहीद, दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट क्रैश नगरोटा बगवां:  दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को भारतीय वायुसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (LCA Tejas) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जांबाज पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट नमन शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना ने हादसे में पायलट की मौत की पुष्टि की है और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। 🇮🇳 हिमाचल का लाल नमन शहीद नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत योल के पास पटियालाकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद नमन (35) पुत्र श्री गगन कुमार इसी गांव के वार्ड नंबर 7 के निवासी थे। शहीद का नाम: नमन (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) उम्र: 35 वर्ष पिता: श्री गगन कुमार (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) माता: वीना देवी (गृहिणी) पत्नी: अफसान (स्वयं एयरफोर्स में पायलट) संतान: एक सात साल की बेटी। नमन की शादी 16 साल पहले हुई थी। इस दुखद घटना से पूरे नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुबई एयर शो के दौरान हादसा दुबई एयर शो के आखिरी दि...

बर्फीले तूफान के कारण 1,000 पर्यटक फंसे,माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में

चित्र
बर्फीले तूफान के कारण 1,000 पर्यटक फंसे,माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में समाचार एजेंसी PTI के अनुसार माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में भीषण बर्फीले तूफान ने हालात बिगाड़ दिए। पहाड़ की पूर्वी ढलानों पर लगभग 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं और Rescue Team लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 4,900 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फ हटाने के लिए सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों को तैनात किया गया है. STORY | Rescue underway for around 1,000 climbers stranded on Tibetan side of Mt Everest after blizzard Rescue efforts were underway on Sunday in the remote Tibetan slopes of Mount Everest where a blizzard has trapped nearly 1,000 people in campsites on the eastern side of the… pic.twitter.com/snjkE80gQ9 — Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2025 कुछ पर्यटकों को तो निकाल लिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक अभी भी ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए हैं. बर्फीले तूफान के कारण पूर्वी हिस्से में स्थित शिविरों में लगभग 1,000 लोग फंस गए। भारी बर्फबारी और जमी...

हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई

चित्र
हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई  शिमला:  हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने पिता के विभाग में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्नल संजय शांडिल ने अपने पोस्ट में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. डी.आर. शांडिल को "हिमाचल प्रदेश के सबसे ईमानदार राजनेता" और "ईमानदारी का प्रतीक" बताते हुए, विभाग में व्याप्त अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निम्नलिखित मांगों को उठाया है: निकम्मे और व्यवस्था परिवर्तन के अधिकारियों को पदममुक्त किया जाए। वसूली करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित किया जाए। भ्रष्टाचारियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बेदाग छवि वाले स्वास्थ्य मंत्री के विभाग से निष्कासित किया जाए। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी, जो दिव्यांगों का शोषण करने से भी नहीं चूकते, उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। इस पोस्ट में कर्नल संजय शांडिल ने अपने पिता को हिमाचल प्रदेश की आन, बान और शान बताया है और #भ्रष्टा...

पितृपक्ष में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब और कहां

चित्र
  पितृपक्ष में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब और कहां   इस बार खास बात यह है कि पितृपक्ष की शुरुआत और समापन दोनों ही दिन खगोलीय घटनाओं से जुड़े हैं. भाद्रपद पूर्णिमा, 7 सितंबर (रविवार) को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था. अब पितृपक्ष की समाप्ति अमावस्या, यानी महालया के दिन 21 सितंबर (रविवार) को होगी, जब आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. ज्योतिष के अनुसार यह एक अद्भुत और दुर्लभ संयोग है. क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि उस समय यहां रात होगी. भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय रात 11:00 बजे से लेकर 3:23 बजे (IST) तक रहेगा. इस कारण देश के किसी भी हिस्से में इसे प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा. भारत में 2025 के सूर्य ग्रहण का सूतक काल साल 2025 का यह अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह रात के समय घटित होगा. जब किसी स्थान से ग्रहण दिखाई नहीं देता तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उसका प्रभाव भी उस क्षेत्र पर लागू नहीं होता. इसी कारण भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण क्यों होता है? पृथ्वी ल...

महिला टीम की ऐतिहासिक जीत: ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराया, वर्ल्ड कप की तैयारी को मिली धार

चित्र
महिला टीम की ऐतिहासिक जीत: ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराया, वर्ल्ड कप की तैयारी को मिली धार  वर्ल्ड कप 2025 से ठीक पहले अपनी तैयारियों को धार दे रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत दर्ज की है. पहले मैच की हार से उबरते हुए टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 102 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही. सबसे खास बात यह है कि 18 साल बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में किसी ODI मैच में हराया. इसके अलावा, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी टीम की वनडे में सबसे बड़ी जीत है, जिसने 42 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. साथ ही, ऑस्ट्रेलिया का लगातार 13 वनडे मैच जीतने का सिलसिला भी टूट गया. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने नए स्टेडियम में बुधवार, 17 सितंबर को यह मुकाबला खेला गया. मंधाना के तूफानी शतक से बना बड़ा स्कोर भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 292 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए स्टार ओपनर स्मृति मं...

क्रिकेट फिटनेस का नया पैमाना: ब्रोंको और यो-यो टेस्ट

चित्र
क्रिकेट फिटनेस का नया पैमाना: ब्रोंको और यो-यो टेस्ट  भारतीय क्रिकेट टीम के चयन में अब सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि फिटनेस भी एक अहम भूमिका निभाती है। हाल के दिनों में क्रिकेटरों की फिटनेस मापने के लिए ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि ये टेस्ट क्या हैं और क्यों ये खिलाड़ियों के लिए इतने ज़रूरी हो गए हैं। ब्रोंको टेस्ट: ताकत और सहनशक्ति की परीक्षा ब्रोंको टेस्ट एक ऐसा फिटनेस टेस्ट है जो खिलाड़ियों की स्टैमिना (s_tamina_)_, सहनशक्ति (endurance) और overall फिटनेस को मापता है। यह टेस्ट मूल रूप से रग्बी खेल में इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसे क्रिकेट में भी अपनाया गया है। टेस्ट कैसे होता है? इसमें एक खिलाड़ी को 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की दूरी पर बार-बार दौड़ना होता है। यह एक सेट होता है जिसमें खिलाड़ी को पहले 20 मीटर जाना और वापस आना होता है, फिर 40 मीटर जाना और वापस आना, और अंत में 60 मीटर जाना और वापस आना होता है। एक खिलाड़ी को कुल 5 ऐसे सेट लगातार पूरे करने होते हैं, जिससे कुल दूरी 1200 मीटर (1.2 किमी) हो जाती है। पास होने के लिए समय सी...

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की कुछ धाराओं पर लगाई रोक

चित्र
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की कुछ धाराओं पर लगाई रोक  नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी किया है. अदालत ने अधिनियम की कुछ प्रमुख धाराओं पर रोक लगा दी है, जबकि पूरे कानून को स्थगित करने से इनकार कर दिया है. प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मई में तीन दिनों तक चली सुनवाई के बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज के फैसले में, कोर्ट ने उन प्रावधानों को स्थगित कर दिया है जिन पर याचिकाकर्ताओं ने गंभीर आपत्तियां उठाई थीं. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अधिनियम की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है.सुप्रीम कोर्ट ने खासकर 5 साल की जरूरत वाले प्रावधान पर रोक लगाई है. अनुच्छेद 374 पर रोक लगा दी है. राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित धारा पर रोक लगा दी है. साथ ही कहा है कि बोर्ड में 3 से ज्यादा गैर-मुस्लिम नहीं होने चाहिए. बोर्ड का CEO भी मुस्लिम होना चाहिए. सही सट...

लाहौल-स्पीति की बेटी इरीना ठाकुर बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर

चित्र
लाहौल-स्पीति की बेटी इरीना ठाकुर बनीं ऑस्ट्रेलिया में डिप्टी हाई कमिश्नर  लाहौल-स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के शंशा गांव की बेटी इरीना ठाकुर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी इरीना ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में खुशी की लहर है और लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी प्रेरणादायक है इरीना ठाकुर की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में उनके इस योगदान से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वह भी कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इरीना ठाकुर की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगी। प्रदेशवासियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर ढेरों शुभकामन...

नेपाल की यात्रा करें स्थगित, अशांति का माहौल फैला

चित्र
नेपाल की यात्रा करें स्थगित, अशांति का माहौल फैला भारतीय दूतावास ने कहा, "नेपाल में बदलते हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति स्थिर होने तक वहाँ की यात्रा स्थगित कर दें। किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें: +977-9808602881 (व्हाट्सएप कॉल भी) +977-9810326134 (व्हाट्सएप कॉल भी) नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें। उन्हें नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी जाती है।

"भारत-अमेरिका रिश्ते एकतरफा रहे, रूस से तेल-हथियार खरीदने पर ट्रंप का निशाना"

चित्र
"भारत-अमेरिका रिश्ते एकतरफा रहे, रूस से तेल-हथियार खरीदने पर ट्रंप का निशाना"  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने इस बार कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍ते एक तरफा ही रहे हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक ही दिन पहले यानी रविवार को चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के व्‍लादिमीर पुतिन के साथ एक खास मुलाकात की है. ट्रंप की मानें तो अमेरिका तो भारत के साथ बहुत कम बिजनेस करता है लेकिन भारत का ट्रेड अमेरिका के साथ बहुत ज्‍यादा है.   ट्रंप ने कहा कि भारत अपना ज्‍यादातर तेल और मिलिट्री उपकरण रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम खरीदता है. उन्होंने फिर से कच्चे तेल का जिक्र किया है. रूस से कच्‍चे तेल आयात की वजह से ही ट्रंप ने ज्‍यादातर भारतीय उत्पादों पर लगाए गए कुल 50 फीसदी टैरिफ में से 25 फीसदी टैरिफ जुर्माने के तौर पर तय किया है 'ट्रंप ने साथ ही लिखा की भारत ने टैरिफ कम करने की पेशकश की है लेकिन अब बहुत देर हो गई है' ...

भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को दी बाढ़ की चेतावनी

चित्र
भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को दी बाढ़ की चेतावनी, सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद पहली बार उच्चायोग के जरिए साझा हुई जानकारी भारत ने एक बार फिर पड़ोसी पाकिस्तान के प्रति बड़े दिल का परिचय दिया है। जम्मू-कश्मीर में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए भारत सरकार ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को संबंधित जानकारी साझा कर सचेत किया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इसकी पुष्टि की और बताया कि यह कदम पूरी तरह मानवीय दृष्टिकोण से उठाया गया है। सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद भी साझा की जानकारी गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 से लागू सिंधु जल समझौते को स्थायी रूप से स्थगित कर दिया था। इस समझौते के तहत भारत को पाकिस्तान के साथ जल प्रवाह और तकनीकी डेटा साझा करने की बाध्यता थी। लेकिन समझौता स्थगित होने के बाद भारत इस जिम्मेदारी से मुक्त हो गया था। इसके बावजूद संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी संबंधी जानकारी दी। पहली बार उच्चायोग के जरिए हुआ संवाद यह भी पहली बार हुआ है कि इस तरह की आपात सू...

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लोकसभा में पेश, पैसे वाले फैंटेसी गेम्स पर लग सकती है पूरी तरह रोक

चित्र
ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 लोकसभा में पेश, पैसे वाले फैंटेसी गेम्स पर लग सकती है पूरी तरह रोक भारत सरकार ने लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश कर दिया है। यह विधेयक पास होने पर ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर Dream11 जैसे फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और अन्य ऐसे ऐप्स, जहां असली पैसे का इस्तेमाल होता है, अब सख्त पाबंदियों की जद में आ सकते हैं। फैंटेसी गेम्स की लोकप्रियता पर असर पिछले कुछ वर्षों में भारत में फैंटेसी क्रिकेट और ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। लाखों यूज़र्स रोजाना इन प्लेटफॉर्म्स पर खेलते हैं और अपनी धनराशि का निवेश करते हैं। लेकिन अगर यह बिल कानून बनता है, तो खिलाड़ियों की गेमिंग आदतों, उनकी जीत-हार और पैसों पर सीधा असर पड़ेगा। उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह प्रस्तावित कानून गेमिंग इंडस्ट्री और खिलाड़ियों दोनों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 की मुख्य प्रावधान किसी भी प्लेटफॉर्म पर अब पैसे लगाकर गेम खेलने की अनुमति नहीं होगी। कौशल (Skill-based) आधारित गेम्स खेलने वाले ...

यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल दुष्कर्म के आरोपों में फंसे, यूपी टी-20 लीग से बाहर

चित्र
यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल दुष्कर्म के आरोपों में फंसे, यूपी टी-20 लीग से बाहर  (हिमाचल मीडिया ब्यूरो) भारतीय घरेलू क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाने वाले और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के चलते राजस्थान हाईकोर्ट से उनकी जमानत रद्द हो चुकी है, और अब उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में भी उन्हें खेलने से रोक दिया गया है। यूपी टी-20 लीग से बाहर यश दयाल इस वर्ष यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस टीम का हिस्सा बनने वाले थे। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 7 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन पर दर्ज आपराधिक मामलों के कारण ही उन्हें लीग से बाहर किया गया है। यूपीसीए के अनुसार, फ्रेंचाइजी को स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया है कि दयाल को किसी भी मैच में शामिल न किया जाए। आरोपों की पृष्ठभूमि यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद, जयपुर मे...

मैक्लोडगंज में घूमने आई विदेशी महिला वीजा एक्सपायरी पर गिरफ्तार

चित्र
मैक्लोडगंज में घूमने आई विदेशी महिला वीजा एक्सपायरी पर गिरफ्तार  प्रतीकात्मक चित्र  मैक्लोडगंज (धर्मशाला) पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत एक विदेशी महिला के वीजा समाप्त होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का संबंध अफ्रीकी देश कीनिया से है। वह 2-3 दिन पहले मैक्लोडगंज क्षेत्र में घूमने के लिए आई थी। दस्तावेजों की नियमित जांच के दौरान यह पाया गया कि महिला का वीजा पहले ही समाप्त हो चुका है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया और उसे मैक्लोडगंज थाने लाया गया, जहां पूछताछ जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा आदिति सिंह ने बताया कि विदेशी महिला को वीजा नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: