बर्फीले तूफान के कारण 1,000 पर्यटक फंसे,माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में

बर्फीले तूफान के कारण 1,000 पर्यटक फंसे,माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में


समाचार एजेंसी PTI के अनुसार माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में भीषण बर्फीले तूफान ने हालात बिगाड़ दिए। पहाड़ की पूर्वी ढलानों पर लगभग 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं और Rescue Team लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 4,900 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फ हटाने के लिए सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों को तैनात किया गया है.

कुछ पर्यटकों को तो निकाल लिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक अभी भी ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए हैं. बर्फीले तूफान के कारण पूर्वी हिस्से में स्थित शिविरों में लगभग 1,000 लोग फंस गए। भारी बर्फबारी और जमी हुई सड़कें बचाव अभियान में काफी मुश्किलें पैदा कर रही हैं। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार तक जारी रही. बिगड़ते हालात को देखते हुए, चीन कंट्रोल्ड टिंगरी काउंटी पर्यटन विभाग ने माउंट एवरेस्ट के दर्शनीय क्षेत्र में टिकटों की बिक्री और प्रवेश दोनों को निलंबित कर दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर