राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर बैठक आयोजित

 राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर बैठक आयोजित


 अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां रिकांग पिओ स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।


डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे और महोत्सव का समापन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 31 अक्तूबर, 2025 को मैराथन दौड़ भी आयोजित की जाएगी। 


चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन रिकांगपिओ के मिनी खेल स्टेडियम में किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान 30 एवं 31 अक्टूबर को नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनजातीय शिल्प उत्पाद, कला और संस्कृति प्रदर्शनी, जनजातीय फिल्म प्रलेखन, साहित्य, वनों से प्राप्त उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व्यंजन और जनजातीय चिकित्सा पद्धतियों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।  


बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव ने किया और महोत्सव की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर