मनाली में आयोजित किया गया आभार सम्मान समारोह

 मनाली में आयोजित किया गया आभार सम्मान समारोह 

300 के करीब महिला मंडलों ने लिया भाग 


विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने महिलाओं को किया सम्मानित 

मनाली : ओम बौद्ध /

विंटर कार्निवाल में भाग लेने वाले महिला मंडलों को कार्निवाल कमेटी की ओर से प्रोत्साहन राशि दी गई। महिलाओं के सम्मान में रामबाग मनाली में आयोजित आभार समारोह में 300 से अधिक महिला मंडलों ने भाग लिया। विधायक भुवनेश्नर गौड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कार्निवाल में भाग लेने वाले हर महिला मंडलों को 30..30 हजार प्रोत्साहन राशि दी। भुवनेश्वर गौड ने कहा कि कार्निवाल में महिलाओं की सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन का ही परिणाम है कि जब भाजपा की सरकार थी तो महिलाओं को 8000 प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने महिलाओं का सम्मान करते हुए यह राशि 20 हजार कर दी थी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान को जारी रखते हुए 2024 में 25 हजार किया। गौड ने कहा कि इस वर्ष मुख्यमंत्री ने पांच हजार की बढ़ोतरी कर राशि को सम्मानजनक आंकड़े में पहुंचाया और हर महिला मंडल को 30 हजार की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आज उनके सहयोग से यह राशि वितरित की गई है। भुवनेश्वर गौड ने कहा कि आज मनाली कार्निवाल कमेटी ने महिलाओं के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। गौड ने कहा कि विशेषकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कार्निवाल के सफल आयोजन में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल लोक संस्कृति को संरक्षित करने में योगदान दे रही है। महिलाओं के सहयोग से कार्निवाल की शोभा बढ़ी है।

इससे पहले एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में आने सभी महिला मंडलों का आभार जताया। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, जिप उपाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर,नप उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, रोहित वत्स धामी, कमला प्रार्थी, मीरा शर्मा, डीआर जोशी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी